Daily Horoscope
✕

Jio की AI पहल : उत्तराखंड के 3000 छात्र और शिक्षक बने फ्यूचर-रेडी, 400 से अधिक संस्थानों में दी ट्रेनिंग

Google Gemini Pro के जरिए पढ़ाई, असाइनमेंट और करियर तैयारी में मदद

Updated: गुरुवार, 29 जनवरी 2026 (13:24 IST)
Reliance Jio's AI Training Mission : उत्तराखंड में पढ़ने वाले छात्रों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने के लिए Reliance Jio ने 'AI for Everyone' मिशन के तहत बड़ा कदम उठाया है। इस पहल के जरिए राज्य के 400 से अधिक स्कूलों और कॉलेजों में 3000 से ज्यादा छात्रों और शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग दी जा चुकी है।

जियो की इस पहल के तहत छात्रों और शिक्षकों को Google Gemini Pro से परिचित कराया गया, जहां उन्हें पढ़ाई, नोट्स बनाने, असाइनमेंट लिखने, कोडिंग, प्रोजेक्ट आइडिया और इंटरव्यू तैयारी जैसे कामों में AI के व्यावहारिक इस्तेमाल की जानकारी दी गई। NotebookLM और Gemini Live जैसे टूल्स ने छात्रों को उनकी पसंदीदा भाषा में सीखने का अनुभव दिया।

छात्रों और युवाओं को डिजिटल स्किल्स से जोड़ने के लिए जियो अपने सभी अनलिमिटेड 5G यूज़र्स को 35,100 रुपए मूल्य वाला Google Gemini Pro प्लान 18 महीने के लिए पूरी तरह मुफ्त दे रहा है। इस प्लान में लेटेस्ट Gemini 3 Pro मॉडल समेत AI-आधारित इमेज जनरेशन टूल्स Nano Banana Pro और वीडियो जनरेशन टूल्स Veo 3.1, NotebookLM और 2TB क्लाउड स्टोरेज शामिल हैं।
ALSO READ: Jio की 5G टेक्नोलॉजी दुनियाभर में बढ़ाएगी 'मेड इन इंडिया' की धमक
प्लान को MyJio ऐप के जरिए एक्टिवेट किया जा सकता है। इसके साथ ही छात्र चार हफ्ते का फ्री ऑनलाइन ‘Jio AI Classroom’ कोर्स भी पूरा कर सकते हैं, जिससे उन्हें AI तकनीकों की व्यावहारिक समझ मिलेगी।
Edited By : Chetan Gour

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख