shradh paksha
✕

खुशखबर, रिलायंस बिग टीवी पर फ्री मिलेंगे ये पैड चैनल

Updated: बुधवार, 28 फ़रवरी 2018 (17:50 IST)
नई दिल्ली। डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) कंपनी रिलायंस बिग टीवी ने सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन के समर्थन में एक वर्ष तक सभी पेड चैनल और पांच वर्ष तक फ्री टू एयर चैनल निशुल्क उपलब्ध कराने की घोषणा की है। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि 130 करोड़ देशवासियों को निशुल्क में एचडी गुणवत्ता के मनोरंजन चैनलों की व्यापक रेंज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

कंपनी के निदेशक विजेन्दरसिंह ने इस नए प्लान की घोषणा करते हुए कहा कि यह प्लान भारत में मनोरंजन के भविष्य को पारिभाषित करने जा रहा है। रिलायंस बिग टीवी पूरे देश में 5 साल के लिए 500 तक फ्री टू एयर चैनल और एक वर्ष के लिए पेड चैनल नि:शुल्क पेश करने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रिलायंस बिग टीवी मुफ्त में एक एचडी एचईवीसी सेट टॉप बॉक्स से मनोरंजन में डिजिटल क्रांति लाने के लिए तैयार है। एक नवीनतम आधुनिक एचडी एचईवीसी डिवाइस के साथ सभी के लिए पर्याप्त कंटेंट (मनोरंजन/ मूवी/ खेल/ समाचार/ इंफोटेनमेंट/ शिक्षा/ कार्टून), उत्कृष्ट डिजिटल क्वालिटी और किफायती सेवाओं का समर्थन करने के लिए पूरे भारत में नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एचडी एचईवीसी सेट टॉप बॉक्स सभी नवीनतम सुविधाओं जैसे शेड्यूल रिकॉर्डिंग, यूएसबी पोर्ट, यूट्यूब, साथ ही चैनल रिकॉर्ड करना और देखना आदि भी शामिल है।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

शिवराज के बाद कोसमी में कार्तिकेय की हुंकार, अधिकारियों को आपसे टकराने से पहले हमसे टकराना होगा

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

अगला लेख