Hanuman Chalisa

देश में डिजिटल भुगतान 11.1 फीसदी बढ़ा, RBI ने जारी किए आंकड़े

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 29 जनवरी 2025 (23:12 IST)
Digital payment News : देशभर में डिजिटल भुगतान में पिछले साल सितंबर के अंत तक सालाना आधार पर 11.11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। ऑनलाइन लेनदेन की स्वीकार्यता मापने वाले आरबीआई के सूचकांक में यह जानकारी दी गई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि सितंबर, 2024 के लिए आरबीआई का डिजिटल भुगतान सूचकांक (RBI-DPI) 465.33 है, जबकि मार्च, 2024 के लिए यह 445.5 था। आरबीआई ने कहा, आरबीआई-डीपीआई सूचकांक में वृद्धि, इस अवधि में देशभर में भुगतान अवसंरचना और भुगतान प्रदर्शन में वृद्धि के कारण हुई।
 
केंद्रीय बैंक ने मार्च, 2018 में देशभर में भुगतान के डिजिटलीकरण की सीमा को मापने के लिए आधार के रूप में एक समग्र आरबीआई-डीपीआई के निर्माण की घोषणा की थी। सूचकांक में पांच व्यापक पैरामीटर शामिल हैं जो विभिन्न अवधियों में देश में डिजिटल भुगतान की गहनता और पहुंच को मापने में सक्षम बनाते हैं।
ALSO READ: माईभारत डिजिटल मंच नौकरी और कारोबार के अवसर प्रदान करेगा : मनसुख मांडविया
ये पैरामीटर- भुगतान सक्षमकर्ता (भार 25 प्रतिशत), भुगतान अवसंरचना- मांग पक्ष कारक (10 प्रतिशत), भुगतान अवसंरचना- आपूर्ति पक्ष कारक (15 प्रतिशत), भुगतान प्रदर्शन (45 प्रतिशत) और उपभोक्ता पर ध्यान (पांच प्रतिशत) हैं। यह सूचकांक मार्च, 2021 से चार महीने के अंतराल के साथ छमाही आधार पर प्रकाशित किया जाता है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

US-Iran war : ईरान का सनसनीखेज दावा- अमेरिका ने बुशेहर परमाणु संयंत्र पर किया हमला

TMC को बड़ा झटका, सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक BJP में शामिल, राज्यसभा उपचुनाव के लिए बने उम्मीदवार

देश के ईवी बाजार में 18% हुई UP की हिस्सेदारी, 30 फीसदी तक पहुंचने का लक्ष्य

महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में CBI ने दाखिल की, भोपाल के आहूजा ब्रदर्स सहित 66 आरोपियों पर शिकंजा

जीतू पटवारी का भाई नाना पुलिस हिरासत में, ड्रग नेटवर्क में आया नाम

अगला लेख