Daily Horoscope
✕

UP: विरोधियों को फंसाने के लिए करवाया अपनी ही पत्नी से दुष्कर्म, आरोपी पति गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 2 मई 2022 (18:51 IST)
बदायूं (उत्तरप्रदेश)। बदायूं के जिले के सहसवान क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपने विरोधियों को फंसाने के लिए अपने साथी द्वारा अपनी ही पत्नी से दुष्कर्म करवाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

ALSO READ: नाबालिग से बार-बार दुष्कर्म, पेट दर्द हुआ तो पता चला गर्भवती है
 
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसका पति उसे खेत में घुमाने की बात कहकर मोटरसाइकल से जंगल में ले गया। वहां उसने फोन करके एक व्यक्ति को बुलाया जिसने उसके पति की शह पर उससे दुष्कर्म किया।
 
महिला ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के 1 घंटे बाद उसके पति ने फिर उसी व्यक्ति को बुलाया और दोबारा उसके साथ दुष्कर्म करवाया। उसके बाद उसके पति ने डॉयल 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया और अपने विरोधी 2 लोगों पर अपनी पत्नी से दुष्कर्म का आरोप लगाया।
 
सूत्रों ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस पीड़िता और उसके पति को कोतवाली ले आई। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति गांव के 2 अन्य लोगों को फंसाने का प्रयास कर रहा था जबकि दुष्कर्म उसके द्वारा ही बुलाए व्यक्ति द्वारा किया गया है, जो उसके पति का दोस्त है और सामने आने पर वह उसे पहचान भी सकती है।

ALSO READ: पुरी में 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, अस्पताल में लड़ रही जिंदगी की जंग
 
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी पति अपने साथी के बारे में पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा है। उम्मीद है कि मोबाइल सर्विलांस द्वारा उसकी कॉल डिटेल से उसके साथी की पहचान कर शीघ्र ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
 
गर्भवती महिला से बलात्कार : आंध्रप्रदेश के बापटला जिले में एक रेलवे स्टेशन के पास अपने पति और 3 बच्चों के साथ ट्रेन में सवार होने का इंतजार कर रही एक गर्भवती महिला का 3 लोगों ने अपहरण कर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों ने महिला के पति को बुरी तरह पीटा। वह शोर मचाता रहा और रेलवे पुलिस की मदद लेने की कोशिश करता रहा, लेकिन उसे कोई मदद नहीं मिल सकी।
 
महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है और एक किशोर समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात की है, जब परिवार काम की तलाश में गुंटूर से कृष्णा जिले की ओर जा रहा था। परिवार प्रकाशम जिले का रहने वाला है।
 
पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया, जब प्रकाशम जिले के एरागोंडापलेम निवासी एक दंपति कृषि क्षेत्र में काम करने कृष्णा जिला के नागयलंका गांव जा रहे थे और वे दोनों रेपल्ले रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात ट्रेन से उतरे। दोनों रविवार सुबह नागयलंका जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर ही सो गए। 
 
तभी वहां 3 लोगों ने आकर महिला के पति की पिटाई की और रेलवे प्लेटफॉर्म पर ही महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद तीनों लोगों ने दंपति से रुपए छीन लिए और मौके से फरार हो गए थे। पति ने भागकर रेलवे पुलिस की मदद लेने की कोशिश की, लेकिन स्टेशन पर कोई अधिकारी नहीं मिला।

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख