सम्बंधित जानकारी
- कुलदीप सेंगर को मिले फांसी की सजा, पीड़िता का परिजन संतुष्ट नहीं
- फतेहपुर में आग के हवाले की गई दुष्कर्म पीड़िता की मौत
- बलात्कार की बढ़ती घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, राज्यों से मांगी रिपोर्ट
- शर्मनाक, मध्यप्रदेश में 2 सालों में 10000 से ज्यादा बलात्कार
- लड़कियों के मन से कैसे निकलेगा अंधेरे का डर?
Thanjavur, Tamil Nadu | अपनी ही नाबालिग बेटी के बलात्कारी पिता को 4 बार की उम्रकैद की सजा
तंजावुर (तमिलनाडु)। शहर की एक अदालत ने अपनी नाबालिग बेटी से बलात्कार के दोषी 31 वर्षीय व्यक्ति को 4
बार उम्रकैद दिए जाने की मंगलवार को सजा सुनाई।
महिला अदालत की न्यायाधीश एजहिलारसी ने कुमार को 4 बार की उम्रकैद की सजा सुनाई, जो साथ-साथ चलेगी। साथ ही स्पष्ट आदेश दिया है कि उसकी मौत तक उसे जेल से रिहा नहीं किया जाएगा। न्यायाधीश ने दोषी पर 4,500 रुपए का जुर्माना लगाया। इसके अलावा अपनी बेटी को जान से मारने की धमकी देने के लिए भी उसे 6 माह की सजा सुनाई गई।
न्यायाधीश ने राज्य सरकार से बच्ची के इलाज के अलावा 5 लाख रुपए का मुआवजा देने की भी अनुशंसा की। जिले के मधुकरई में दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करने वाला कुमार अपनी 10 साल की बच्ची से लगातार बलात्कार करने का दोषी पाया गया।
