shradh paksha
✕

वाराणसी पहुंची 'रामराज्य रथयात्रा', जोरदार स्वागत

Updated: गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018 (11:55 IST)
वाराणसी। उत्तरप्रदेश के अयोध्या से रामेश्वरम् की 'रामराज्य रथयात्रा' का यहां पहुंचने पर हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भव्य रथ में रखी भगवान राम और सीता माता की प्रतिमाओं की आरती उतारकर पूजा की गई।
 
बजरंग दल के काशी क्षेत्र के संयोजक अर्जुन मौर्य ने गुरुवार को यहां बताया कि रथ के साथ चल रहे करीब 50 साधु-संत गुरुवार को प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा भोले का दर्शन करने के बाद रोहनियां होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग से गुरुवार को इलाहाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। मैदागिन, चौक होते हुए रथयात्रा रोहनियां की ओर प्रस्थान करेगी।
 
उन्होंने बताया कि बुधवार रात वाराणसी की सीमा में प्रवेश करते ही बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई हड्डे से शहर पहुंचने के दौरान कई स्थानों पर लोगों जोरदार ने स्वागत किया।
 
बुधवार रात सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम के बीच रामराज्य रथयात्रा बाबतपुर से तरना, गिलट बाजार, भोजूबीर चौराहा, पुलिस लाइंस, पांडेयपुर चौराहा, चौकाघाट, तेलियाबाग, इंग्लिशिया लाइन होते हुए लहरतारा स्थित राम-जानकी मंदिर पहुंचीं। यात्रा के दौरान बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े बड़ी संख्या में युवक 'जय श्रीराम, मंदिर वहीं बनाएंगे' के नारे लगाते रहे।
 
अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए हिन्दुओं के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से महाराष्ट्र के रामदास मिशन यूनिवर्सल सोसायटी ने रथयात्रा का आयोजन किया है। अयोध्या से गत 13 फरवरी को शुरू हुई रथयात्रा लगभग 6,000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह रथ उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, केरल सहित 6 राज्यों से गुजरेगा और 41वें दिन आगामी 25 मार्च को रामनवमी को रामेश्वरम् पहुंचेगी। (वार्ता)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख