sundarkand

फर्जीवाड़े से नौकरी पाने वाले 49 शिक्षक बर्खास्त

Updated: गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018 (11:49 IST)
भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में फर्जी दस्तावेजों के जरिए नौकरी पाने वाले 49 शिक्षकों को जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) सपना निगम ने बर्खास्त कर दिया है। इन शिक्षकों ने साल 2006, 2009 और 2011 में फर्जी दस्तावेजों के दम पर नौकरी ज्वॉइन की थी। जिले में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।
 
 
जिला शिक्षा अधिकारी एसएन तिवारी ने बताया कि बर्खास्त शिक्षकों पर अब जल्द ही पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 17 शिक्षकों को दस्तावेज जांच के लिए बुलाया गया है। अगर वे भी फर्जी पाए गए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
 
जिले में वर्ष 2006, 2009 और 2011 में हुई संविदा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा करते हुए कई लोगों ने डीएड की फर्जी मार्कशीट लगाकर वरीयता सूची में 20 अंक ज्यादा हासिल किए थे जिससे इन्हें शिक्षक की नौकरी मिली थी।
 
इन्हीं में कुछ लोग नौकरी में जाकर डाइट में डीएड की परीक्षा दे रहे थे। वर्ष 2014 में तत्कालीन कलेक्टर एमसीबी चक्रवर्ती की जानकारी में यह बात आने पर उन्होंने जांच शुरू कराई। तिवारी ने इस बारे में पूरी जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की है।
 
कलेक्टर इलैया राजा टी. ने बताया कि जांच के दौरान 49 शिक्षकों के दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। इन्हें जिला पंचायत सीईओ ने बर्खास्त कर दिया है। यह पहले चरण की कार्रवाई है। दूसरे चरण में और शिक्षकों की जांच की जा रही है। जल्द ही इन पर भी कार्रवाई की जाएगी। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख