1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. rajinikanth kamal hassan politics

रजनीकांत ने की कमल हासन की तारीफ

rajinikanth
चेन्नई। तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने शुक्रवार को अपने समकालीन और मक्कल नीति मय्यम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन की यह कहते हुए तारीफ की कि वह एक सक्षम अभिनेता हैं और लोगों का विश्वास जीतने में सफल होंगे।
 
कमल हासन के राजनीतिक पार्टी बनाने पर रजनीकांत ने कहा कि वे दोनों अलग-अलग रास्ते अख्तियार करेंगे लेकिन उनकी मंजिल केवल लोक कल्याण होगी। रजनीकांत भी राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि हम सब अलग-अलग रास्ते पर बढ़ रहे हैं, लेकिन जो मायने रखता है वह है लोक कल्याण।
 
एमएनएम पर उनके विचार पूछे जाने पर रजनीकांत ने कहा कि हासन एक “सक्षम” व्यक्ति हैं। वह लोगों का विश्वास जीतेंगे। रजनीकांत ने पिछले दिसंबर में घोषणा की थी कि वह राजनीति में प्रवेश करेंगे। (वार्ता)
अगला लेख
इंफोसिस में सलिल पारेख की सीईओ, एमडी पद पर नियुक्ति