kundali milan
✕

रतलाम में 2 घंटे में 4 इंच बारिश, मध्यप्रदेश-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट

Updated: मंगलवार, 24 जुलाई 2018 (09:51 IST)
मध्यप्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में मंगलवार को भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तरखंड समेत उत्तर भारत में मंगलवार को बारिश जारी रह सकती है। 
 
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, मध्यप्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में सोमवार को बारिश हुई।
 
रतलाम में भारी बारिश, दो घंटे में गिरा 4 इंच पानी : मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश देखी गई। रतलाम जिले में हुई भारी बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां मात्र 2 घंटे में 4 इंच पानी गिर गिया। यहां रेलवे ट्रेक पर पानी भर गया। नदी-नाले भी उफान पर हैं। पिछले 24 घंटों में सागर में 5 इंच और उज्जैन में 3.6 इंच बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में आज भी भारी बारिश की संभावना है।
 
स्काइमेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम झारखंड और आसपास के क्षेत्र में वायु-दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इस प्रणाली की पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में जाने की उम्मीद है और धीरे-धीरे यह गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा। मानसून की अक्षीय रेखा उत्तर-पश्चिम राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, उत्तर मध्य प्रदेश, और फिर बंगाल की पूर्वी केंद्रीय खाड़ी के माध्यम से गुजर रही है। दक्षिण हरियाणा में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख