ganesh chaturthi
✕

सावधान, दिल्ली मेट्रो में वेंडिंग मशीनें नहीं ले रही हैं नए नोट

Updated: मंगलवार, 24 जुलाई 2018 (09:29 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल निगम के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने कहा कि मेट्रो स्टेशनों पर कुछ पुरानी टिकट वेंडिंग मशीने नए नोट नहीं ले रही हैं और डीएमआरसी मशीन विक्रेताओं के समक्ष यह मुद्दा उठा रही है। 
 
सिंह ने दिल्ली मेट्रो रेल एप के अपडेटेड संस्करण को लांच करने के बाद पत्रकारों से उक्त बात कही। इस एप के जरिए यात्री मेट्रो के मार्ग, पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी ले सकते हैं और सीधे उच्च अधिकारियों से शिकायत भी कर सकते हैं।
 
उन्होंने कहा, 'हम इस तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं कि पुरानी मशीने नए नोट नहीं ले रही हैं। हम मामले को विक्रेता के सामने उठा रहे हैं।' 
 
केंद्र सरकार द्वारा आठ नवंबर 2016 को 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद करने के बाद नए नोट जारी किए गए थे। 
 
सिंह ने कहा कि टिकट वेंडिंग मशीनें कटे-फटे नोट भी नहीं ले रही हैं। हम इसे सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।
 
एप का अपडेटेड संस्करण लॉन्च करने के बाद, प्रबंध निदेशक ने कहा कि इससे मेट्रो यात्री नजदीकी मेट्रो स्टेशन पता लगा सकेंगे, यात्रा का किराया जान सकेंगे और स्टेशन पर पहली और आखिरी मेट्रो का वक्त जाने सकेंगे। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख