dharma sangrah

Bihar : ट्रेन की कपलिंग खोल रहा था रेलकर्मी, इंजन-बोगी के बीच दबने से मौत

Updated: रविवार, 10 नवंबर 2024 (00:45 IST)
Bihar News : बिहार के बेगूसराय जिले के बरौनी जंक्शन स्टेशन पर शनिवार को ट्रेन की शंटिंग की कवायद के दौरान इंजन और एक कोच के बफर के बीच फंस जाने से एक रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। बफर, ट्रेन के इंजन और कोच के दोनों सिरों पर लगा एक उपकरण है जो झटके से बचाता है। बफर को बोगियों के बीच टकराव के प्रभाव को कम करने के लिए तैयार किया जाता है।
 
अधिकरियों ने यह जानकारी दी। बफर, ट्रेन के इंजन और कोच के दोनों सिरों पर लगा एक उपकरण है जो झटके से बचाता है। बफर को बोगियों के बीच टकराव के प्रभाव को कम करने के लिए तैयार किया जाता है। पूर्व मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि इस तरह की प्रणाली के लिए तय दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया गया होगा जिसके कारण यह ‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना’ हुई और जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
ALSO READ: धमाके से दहला पाकिस्तान का क्वेटा रेलवे स्टेशन, 20 की मौत
मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के रहने वाले अमर कुमार (25) के रूप में की गई है। कुमार के परिवार ने आरोप लगाया कि रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उनकी मौत हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस की शंटिंग चल रही थी।
 
इंजन और एक कोच के बफर के बीच फंसने से कुमार की मौत हो गई। बफर के बीच फंसे हुए व्यक्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और कहा कि वे अधिकारियों को तब तक पोस्टमार्टम नहीं करने देंगे जब तक कि दोषी रेलवे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती।
ALSO READ: बांद्रा में रेलवे स्टेशन पर भगदड़ को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना
सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विवेक भूषण सूद के मौके पर पहुंचने और आक्रोशित परिजनों को समझाने के बाद मामला शांत हुआ। पूर्व मध्य रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्रा ने बताया कि यह घटना सुबह बरौनी स्टेशन पर हुई।
 
चंद्रा ने कहा, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और साथ ही चिंता का विषय भी है। ऐसी कवायद के दौरान तय दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया गया होगा। चंद्रा ने कहा कि घटना की वजह जानने के लिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं और जांच पूरी होने के बाद दोषी रेलवे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

क्‍या BRICS से खत्‍म होगा अमेरिका का दबदबा, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के दावे में कितना दम?

UP चुनाव में जीत के लिए बीजेपी को 18 हजार 900 बूथ की जरूरत, जानिए कौनसे हैं वो जिताने वाले बूथ?

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

अगला लेख