Daily Horoscope
✕

मोदी के कारण बैंकों में व्यापक घोटाले : राहुल गांधी

Updated: सोमवार, 26 मार्च 2018 (12:19 IST)
मैसुरु। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर करारा हमला करते हुए कहा कि उन्होंने अपने व्यावसायिक 'मित्रों' की मदद करने का प्रयास किया जिसके कारण सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों में भारी घोटाले तथा धोखाधड़ी हुई।
 
 
गांधी ने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने बैंकिंग उद्योग को न केवल अपंग बना दिया है बल्कि इसे 'ठीक करने से भी परे' कर दिया है। कांग्रेस बैंक शाखाओं को देश के ग्रामीण लोगों के बीच ले गई जबकि भाजपा सरकार ने बैंकिंग क्षेत्र को 'गैर निष्पादित परिसंपत्तियां' बना दिया।
 
गांधी ने मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री से आग्रह करूंगा कि वे छोटे बच्चों को परीक्षा देने के तरीके बताने पर डेढ़ घंटे का समय व्यतीत करने की बजाए उन्हें देश के लोगों को बताना चाहिए कि वे नीरव मोदी मामले में क्या करने जा रहे हैं तथा बैंकिंग व्यवस्था की सुरक्षा के लिए कौन-सा कदम उठा रहे हैं?
 
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समाज में शांति भंग कर रही है तथा मोदी किसानों की समस्याओं के निराकरण में पूरी तरह विफल रहे हैं। मोदी और उनकी पार्टी बेरोजगारों को रोजगार देने में भी विफल रही है।
 
इस बीच गांधी की मौजूदगी में जनता दल (सेक्यूलर) के 7 विधायक जिनमें एचसी बालाकृष्णा, इकबाल अंसारी, चेलुबरायास्वामी, बीजेड जमीर अहमद खान, अकंद श्रीनिवास मूर्ति आर. तथा भीमा नायक और उसी पार्टी के दिग्गज नेता एमसी ननैया कांग्रेस में शामिल हो गए।

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

UP Chunav 2027: यूपी चुनाव को लेकर लखनऊ में महामंथन, अमित शाह करेंगे बैठक का आगाज

मायावती को 5वीं बार CM बनाने के लिए 'गंगाजल संकल्प यात्रा', बसपा सुप्रीमो को बताया मां दुर्गा का अवतार!

बसों में शहर-गांव का सफर सुविधाजनक बना रही मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

अगला लेख