ramcharitmanas

राहुल गांधी ने किया 'इंदिरा कैंटीन' का उद्घाटन

Updated: बुधवार, 16 अगस्त 2017 (16:09 IST)
बेंगलुरु। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को यहां कर्नाटक सरकार की गरीबों का सस्ता खाना उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजना 'इंदिरा कैंटीन' का उद्घाटन किया।
 
गांधी ने कैंटीन का उद्घाटन करते हुए कहा कि इंदिरा कैंटीन 'सभी को भोजन' मुहैया कराने की कांग्रेस की वचनबद्धता की दिशा में एक और कदम है। उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर उद्घाटन मौके की फोटो भी चस्पा की है।
 
इस शुरुआत के लिए कर्नाटक सरकार को बधाई देते हुए गांधी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि बेंगलुरु में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। कैंटीन में 5 रुपए में नाश्ता और 10 रुपए में शाकाहारी भोजन मिलेगा। कुछ समय बाद राज्य के अन्य शहरों में भी कैंटीन खोली जाएगी।
 
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एम. सिद्धारमैय्या ने इस मौके पर कहा कि 'इंदिरा कैंटीन' के जरिए राज्य को भूख मुक्त और लोगों विशेष कर श्रमिकों और दूसरे प्रदेश से आए गरीबों को सस्ता खाना उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। गांधी ने कहा कि हमारा उद्देश्य 'इंदिरा कैंटीन' के जरिए सस्ती दर पर बेंगलुरु के महंगे रेस्तरां में मिलने वाला गुणवत्तायुक्त खाना उपलब्ध कराया जाए।
 
बेंगलुरु में कुल 198 वार्ड हैं। शुरुआती चरण में 101 निगम-वार्डों में यह कैंटीन खोली जाएगी। शेष 97 कैंटीन महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिन के मौके पर 2 अक्टूबर को खोली जाएंगी। कर्नाटक के 2017-18 के बजट में बेंगलुरु के सभी 198 वार्डों में 'इंदिरा कैंटीन' खोलने के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। कर्नाटक में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। (वार्ता) 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख