manglik dosh calculator
✕

ओबामा का यह ट्वीट बना सर्वाधिक पसंदीदा ट्वीट

Updated: बुधवार, 16 अगस्त 2017 (14:40 IST)
वाशिंगटन। शर्लोट्सविले में हुई हिंसा पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद विरोधी नेता नेलसन मंडेला को उद्धृत करते हुए जो ट्वीट किया था वह अब तक का सर्वाधिक पसंदीदा ट्वीट बन गया है और उसे 28 लाख से अधिक लोगों ने पसंद किया है।
 
ट्वीट में कहा गया है, 'त्वचा के रंग, पृष्ठभूमि या धर्म की वजह से कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे से नफरत ले कर पैदा नहीं होता।'
 
शनिवार को पोस्ट किए गए इस ट्वीट के साथ 56 वर्षीय ओबामा की एक तस्वीर भी है जिसमें वह अलग अलग जाति तथा नस्लों वाले बच्चों की एक खिड़की की ओर देख रहे हैं।
 
सिलिकॉन वैली स्थित सोशल मीडिया कंपनी ने एक बयान में कहा कि बराक ओबामा का यह ट्वीट अब तक का सर्वाधिक पसंदीदा ट्वीट बन गया है। इस ट्वीट को सोशल मीडिया के 28 लाख से अधिक उपयोक्ताओं ने पसंद किया और इसे 12 लाख से अधिक बार रीट्वीट किया गया।
 
कंपनी के बयान में कहा गया है कि यह ट्वीट अब तक के सर्वाधिक रीट्वीट के मामले में पांचवें स्थान पर है। (भाषा) 
Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

UP Election 2027 : 'सपा-कांग्रेस की दोस्ती ICU में', यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गठबंधन पर साधा निशाना

वडोदरा में 12 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनेगा अनोखा क्रोकोडाइल ब्रिज, डिजाइन तैयार, जानें खूबियां

योगी सरकार की पहल से यूपी के 1.33 लाख स्कूलों में गूंजा संविधान का संदेश, 1.42 करोड़ विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का पाठ

तिरुपति मंदिर में 121 किलो स्वर्णाभूषण चढ़ाए, चेन्नई के उद्योगपति ने सौंपी करोड़ों की भेंट

Uttarakhand : धामी सरकार ने गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां, 36000 युवाओं को नौकरी और 3.10 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

अगला लेख