1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Radhika Yadav Murder case : father on 1 day police remand

राधिका यादव मर्डर केस, आरोपी पिता 1 दिन की पुलिस रिमांड पर

Radhika Yadav Murder case
Radhika Yadav Murder case : हरियाणा के गुरुग्राम में अपनी बेटी एवं टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पिता दीपक यादव को यहां की एक अदालत ने शुक्रवार को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। ALSO READ: राधिका यादव मर्डर केस में चाचा ने खोला राज, बताया हत्या के समय कहां थी मां?
 
अदालत के बाहर एक पुलिस अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने आरोपी की दो दिन की हिरासत मांगी थी। उन्होंने कहा कि हमें उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर (अपराध में इस्तेमाल) की गोलियां बरामद करनी है। हमें यह भी सत्यापित करना है कि उसने कितनी गोलियां खरीदी थी। यह पूछे जाने पर कि गोलियां कहां से बरामद की जानी है, अधिकारी ने कहा कि रेवाड़ी के निकट कसाम गांव में आरोपी की जमीन है। हमें गोलियां वहीं से लानी है।
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की बृहस्पतिवार को उसके पिता दीपक यादव (49) ने ही कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। ALSO READ: राधिका यादव हत्याकांड : ताना या रील, पिता ने क्यों ले ली अपनी ही बेटी की जान?
 
पुलिस ने बताया कि घटना गुरुग्राम के सुशांत लोक में स्थित दो मंजिला मकान में हुई। वे हत्या के सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं, जिसमें यह भी शामिल है कि घटना के समय खिलाड़ी की मां क्या कर रही थी।
 
राधिका के चाचा कुलदीप यादव की शिकायत के आधार पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार जब यह घटना हुई तब राधिका की मां मंजू यादव घर की पहली मंजिल पर थीं।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
NSA डोभाल ने बताया, Operation sindoor में हमने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर साधा सटीक निशाना