ramcharitmanas

पत्रकारिता में गुणवत्ता एवं नैतिकता जरूरी-प्रो. रहमान

Updated: शनिवार, 30 जनवरी 2021 (20:16 IST)
वड़ोदरा। पारूल विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन की ओर से विगत दिनों चेंजेस इन बांग्लादेशी मीडिया एंड इम्पेक्ट ऑफ पैंडेमिक विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार के मुख्य अतिथि, बांग्लादेश के पूर्व चीफ इनफॉर्मेशन कमिश्नर प्रो. डॉ. मोहम्मद गोलम रहमान ने फेकल्टी सदस्यों, विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को संबोधित किया।
 
प्रो. गोलम रहमान ने बांग्लादेश में आजादी से पहले एंव आजादी के बाद के मीडिया में आए आमूलचूल परिवर्तनों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बांग्लादेश में आरंभ से लेकर अब तक पत्रकारिता के विचार को समाचार पत्रों, टीवी चैनल्स एंव रेडियो चैनल्स की संख्या के संदर्भ में विस्तार से समझाया। इसके साथ ही बांग्लादेश में निजी टीवी चैनलों की भी चर्चा की।
 
उन्होंने उन्होंने पत्रकारिता में गुणवता, पत्रकारिता में लेखनी की स्वतंत्रता एवं पत्रकारिता में नैतिकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण परंपरागत पत्रकारिता एवं मैन स्ट्रीम पत्रकारिता पर खासा प्रभाव पड़ा है। टेलीविजय पर दर्शकों की संख्‍या कम हुई है तो अखबारों का सर्कुलेशन कम हुआ है। वहीं, डिजिटल मीडिया ने अपना प्रभुत्व भी जमाया है, इससे नकारा नहीं जा सकता है।
 
प्रो. रहमान ने विभिन्न संस्थानों की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि वर्तमान में अब पत्रकारिता के मायने बदल गए हैं एवं बदलाव की हवा से पाठक पर भी खासा प्रभाव पड़ा है। वेबिनार के आरंभ में विवि के डीन, फेकल्टी ऑफ आर्टस, प्रिंसिपल पारूल इंस्टीट्यूट ऑफ आर्टस एवं प्रोफेसर जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेषन, प्रो. डॉ. रमेश कुमार रावत ने प्रो. डॉ. गोलम रहमान का स्वागत उद्बोधन के माध्यम से स्वागत किया एवं अंत में आभार जताया। वेबिनार में देश के विभिन्न प्रदेशों से सैकड़ों विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधार्थियों एवं पत्रकारों ने भाग लिया।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख