Govardhan puja
✕

PSEB 10th Result : पंजाब बोर्ड की 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, लड़कियां एक बार फिर आगे

Updated: शुक्रवार, 26 मई 2023 (23:40 IST)
PSEB 10th Result : पंजाब बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में हर बार की तरह लड़कियां, लड़कों से आगे रहीं और पहले 3 स्थानों पर भी उन्होंने ही कब्जा जमाया। शुक्रवार को पंजाब के दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने बुधवार को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया था और उसमें भी लड़कियां लड़कों से आगे रही थीं एवं पहले तीन स्थान भी उनके नाम रहे थे।

आधिकारिक बयान के अनुसार फरीदकोट जिले के कोट सुखिया स्थित संत मोहन दास सीनियर सेकंडरी स्कूल की गगनदीप कौर शत-प्रतिशत अंक हासिल कर पहले नंबर पर आईं। उसकी सहपाठी नवजोत 650 में 648 अंक हासिल कर दूसरे नंबर पर रहीं।

मानसा जिले के मंडाली स्थित सरकारी हाईस्कूल की हरमनदीप कौर ने 646 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। सरकारी बयान के अनुसार दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 2,90,796 विद्यार्थी बैठे थे जिनमें 2,81,905 उत्तीर्ण हुए। कुल 6,171 विद्यार्थियों को फिर से परीक्षा देनी होगी जबकि 103 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया गया है।

दसवीं बोर्ड परीक्षा में 97.5 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.46 और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.73 रहा है। शहरी क्षेत्रों में 96.77 प्रतिशत विद्यार्थी दसवीं बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण रहे हैं जबकि ग्रामीणों क्षेत्रों में 97.94 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की।

सरकारी विद्यालयों के 97.76 प्रतिशत छात्रों ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण की जबकि अन्य विद्यालयों के 97 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में पास रहे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और स्कूली शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और अध्यापकों को अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी।

मान ने पहले तीन स्थान हासिल करने वाली छात्राओं को बधाई दी और उनके लिए 51000 रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आठवीं, दसवीं और 12वीं की पीएसईबी बोर्ड परीक्षा में लड़कियां लड़कों से अव्वल रहीं जो राज्य के लिए गौरवशाली पल है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

गुजरात में फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती: जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

2 बच्चों के नियम पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: क्या चुनाव लड़ने की शर्त अब हो गई है बेमानी?

विवेक रामास्वामी को हराकर एमी एक्टन ने जीता चुनाव, ओहायो में 20 साल बाद डेमोक्रेट्स की वापसी

LIVE: मिड टर्म इलेक्शन में ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी कांग्रेस में खत्म हुआ दबदबा

Weather Alert: कमजोर पड़ा चक्रवात 'मुरासु', इन राज्यों में झमाझम बारिश के आसार; जानिए अपने इलाके का हाल

अगला लेख