Daily Horoscope
✕

Pune Bus Accident : बस चालक ने लगाई थी आग, इस बात से था नाराज, पुलिस ने किया दावा

Updated: शुक्रवार, 21 मार्च 2025 (00:54 IST)
Pune bus accident case : पुणे के पास एक निजी कंपनी की मिनी बस में आग लगने की घटना की जांच कर रही पुलिस ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि असंतुष्ट चालक ने खुद वाहन में आग लगाई थी। इस घटना में निजी कंपनी के 4 कर्मचारियों की मौत हो गई थी। मामले में आरोपी चालक जनार्दन हंबरदेकर हाल में अपने वेतन में हुई कटौती से नाराज था। पुलिस उपायुक्त ने कहा, जांच से पता चला है कि आग दुर्घटना नहीं, बल्कि साजिश का नतीजा थी। आरोपी चालक का अस्पताल में इलाज जारी है और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
 
पिंपरी चिंचवाड़ के पुलिस उपायुक्त विशाल गायकवाड़ ने यहां कहा, जांच से पता चला है कि आग दुर्घटना नहीं, बल्कि साजिश का नतीजा थी। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी चालक जनार्दन हंबरदेकर हाल में अपने वेतन में हुई कटौती से नाराज था। यह घटना बुधवार सुबह पुणे शहर के निकट हिंजवड़ी क्षेत्र में उस समय घटी, जब ‘व्योमा ग्राफिक्स’ की बस में आग लग गई। बस में 14 कर्मचारी सवार थे।
ALSO READ: पुणे नासिक राजमार्ग पर मिनी वैन खड़ी बस से टकराई, 9 लोगों की मौत
पुलिस उपायुक्त ने कहा, आरोपी ने बेंजीन (ज्वलनशील रसायन) खरीदा था। उसने बस में पोंछने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला कपड़ा भी रखा था। बृहस्पतिवार को जब बस हिंजवड़ी के पास पहुंची तो उसने माचिस जलाई और कपड़े में आग लगा दी। उन्होंने कहा कि आग लगने के बाद जनार्दन खुद भी घायल हो गया, लेकिन कुछ अन्य लोगों के साथ वह बस से नीचे उतरने में सफल रहा था।
ALSO READ: औरंगजेब की कब्र पर होगी अयोध्या की तरह कारसेवा, हिंदू संगठनों के ऐलान से महाराष्ट्र में तनाव
पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी चालक का अस्पताल में इलाज जारी है और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना में 10 यात्री झुलस गए, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना में चार कर्मचारियों - शंकर शिंदे (63), राजन चव्हाण (42), गुरुदास लोकरे (45) और सुभाष भोसले (44) की मौत हो गई। गायकवाड़ ने कहा कि विस्तृत जांच जारी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

जीएसआरटीसी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM भूपेंद्र पटेल ने महंगाई भत्ते में किया 2% का इजाफा

भारत में विरोध प्रदर्शनों का इतिहास: भाषा आंदोलन से 'राम मंदिर, किसान और युवा प्रदर्शनों' तक, जानें कैसे बदला देश का सियासी नक्शा

Top News 16 October : दिल्ली में CJP का तिरंगा मार्च, धारा 163 लागू, चुनाव आयोग का 17 राज्यों के लिए बड़ा आदेश

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

अगला लेख