biodatamaker
✕

साइको किलर ने 6 लोगों को मौत के घाट उतारा

Updated: मंगलवार, 2 जनवरी 2018 (15:38 IST)
पलवल। हरियाणा के पलवल जिले में एक ही रात में अलग-अलग जगहों पर 6 हत्याएं हुई हैं। इन हत्याओं का आरोप एक ही शख़्स पर है। सभी हत्याएं रॉड से पीट-पीटकर की गई हैं। पलवल में मंगलवार सुबह करीब 2 से 4 बजे के बीच ये हत्याएं हुई हैं।

एक जानकारी के मुताबिक अभियुक्त की पहचान नरेश नाम के पूर्व सैन्य अधिकारी के रूप में हुई है। नरेश कुमार फिलहाल हरियाणा कृषि विभाग में काम कर रहे थे। 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। आरोपी के साइको किलर होने का शक जताया जा रहा है। इस वारदात के बाद पलवल में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। आरोपी को आदर्श नगर पलवल से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी को घायल अवस्था में पकड़ा। हत्या के आरोपी को पलवल सिविल अस्पताल लाने के बाद डॉक्टरों ने इसको फरीदाबाद रेफर कर दिया है। खबरों के मुताबिक आरोपी का नाम आरोपी का नाम नरेश है और वह गांव मच्छगर का रहने वाला है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। आरोपी ने चार लोगों को रास्ते में मारा है। फिर आगरा रोड और मीनार गेट के बीच में एक चौकीदार को मारा। पलवल अस्पताल में इस साइको किलर ने महिला को मौत के घाट उतार दिया। चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया

 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

LIVE: ममता रिहा, कहा- हमारे साथ अपराधियों जैसा सलूक

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, अनशन और पदयात्रा की दी चेतावनी

अगला लेख