1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 'Priyanka Chopra Zindabad'? Congress workers cheer for wrong Priyanka

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के नारे, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

Congress worker
कभी-कभी पार्टी कार्यकर्ता भावनाओं में बह जाते हैं और उन्हें यह याद नहीं रहता कि वे क्या कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 
इस वीडियो में कांग्रेस कार्यकर्ता बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद का नारा लगाते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो कांग्रेस की एक जनसभा का बताया जा रहा है।
88888888888888
यह वीडियो कांग्रेस पार्टी की एक जनसभा का बताया जा रहा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा भी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं।

22 सेकंड के वीडियो में नारा लगा रहे व्यक्ति की जुबान फिसल जाती है। वह नारा लगाता है- 'सोनिया गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद... सॉरी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी...'। इसके लिए वह माफी भी मांगता है। (Photo and video courtesy: ANI Twitter)
अगला लेख
BJP सांसद का दावा, केंद्र के 40000 करोड़ रुपए बचाने के लिए देवेन्द्र फडणवीस को बनाया गया 80 घंटे का CM