बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2019
  3. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
  4. Anant Kumar Hegde's sensational claim- Devendra Fadnavis made CM to save central funds worth Rs 40000 crore
Written By
Last Updated : सोमवार, 2 दिसंबर 2019 (12:32 IST)

BJP सांसद का दावा, केंद्र के 40000 करोड़ रुपए बचाने के लिए देवेन्द्र फडणवीस को बनाया गया 80 घंटे का CM

BJP सांसद का दावा, केंद्र के 40000 करोड़ रुपए बचाने के लिए देवेन्द्र फडणवीस को बनाया गया 80 घंटे का CM - Anant Kumar Hegde's sensational claim- Devendra Fadnavis made CM to save central funds worth Rs 40000 crore
मुंबई। भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने देवेन्द्र फडणवीस के महाराष्ट्र के 80 घंटे के मुख्यमंत्री बनने पर बड़ा बयान दिया है। हेगड़े ने दावा किया कि फडणवीस को केंद्र से मिले 40000 करोड़ रुपए का फंड बचाने के लिए मुख्यमंत्री बनाया गया था।
 
हेगड़े ने कहा कि फडणवीस ने जहां से पैसा आया वहां पहुंचा दिया। हेगड़े ने दावा किया यह पैसा केंद्र द्वारा महाराष्ट्र की योजनाओं के लिए दिया गया था और शिवसेना, कांग्रेस, एनसीपी इसका दुरुपयोग कर सकते थे, इसलिए फडणवीस को 80 घंटे का मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने यह नाटक किया।
 
हेगड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास करीब 40 हजार करोड़ की केंद्र की राशि थी। अगर कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना सत्ता में आते तो वे 40 हजार करोड़ का दुरुपयोग करते। यही कारण है कि केंद्र सरकार के इस पैसे को विकास के लिए इस्तेमाल में नहीं लाया जा सके, इसके लिए यह नाटक किया गया।
हेगड़े ने कहा कि बहुत पहले से भाजपा की यह योजना थी, इसलिए यह तय किया गया कि एक नाटक होना चाहिए। 

भाजपा नेता ने कन्नड़ भाषा में कहा कि यह पहले ही तय था। जब हमें पता चला कि तीनों पार्टियां सरकार बना रही हैं तो यह नाटक रचने का फैसला किया गया। इसलिए बंदोबस्त किया गया और फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई जिसके बाद 15 घंटों के भीतर फडणवीस ने पैसे को वही पहुंचा दिया जहां उसे जाना चाहिए था और उसे बचा लिया।

उन्होंने कहा कि पूरा पैसा केंद्र सरकार को वापस दे दिया गया वर्ना 'अगले मुख्यमंत्री ने...आप जानते हैं कि क्या किया होता।' (Photo courtesy: Facebook)