1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Principal showed controversial video to student, case registered

बदायूं में कक्षा 3 की छात्रा को प्रधानाचार्य ने दिखाया अश्‍लील वीडियो, मामला दर्ज

badaun
बदायूं (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में संचालित एक निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कक्षा तीन की एक छात्रा को कथित तौर पर अश्‍लील वीडियो और तस्वीरें दिखाईं, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी प्रधानाचार्य की तलाश कर रही है।

पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बदायूं के अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है, और पुलिस आरोपी प्रधानाचार्य की तलाश कर रही है।

पुलिस ने सदर कोतवाली में दर्ज मामले में बच्ची के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के हवाले से बताया कि मामला बीते 15 सितंबर का है। उन्‍होंने बताया कि शहर के सम्राट अशोक नगर स्थित एक विद्यालय के प्रधानाचार्य सर्वेश गुप्ता ने स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा तीन की छात्रा को अपने कमरे में बुलाकर अपनी मोबाइल में कथित रूप से अश्लील वीडियो और तस्वीरें दिखाई।

परिवार वालों ने बताया कि छात्रा ने अब उन्हें इस मामले की जानकारी दी तो शनिवार को वह तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे जहां पुलिस ने गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।(भाषा)
अगला लेख
सुप्रिया सुले की मॉर्फ्ड फोटो शेयर करने पर NCP ने एकनाथ शिंदे सरकार से कार्रवाई की मांग की