ramcharitmanas
✕

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही करवाएंगे जाति जनगणना, सुभासपा के राजभर ने कहा

Updated: गुरुवार, 5 सितम्बर 2024 (19:18 IST)
Suheldev Bharatiya Samaj Party: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के नेता अरुण राजभर ने बृहस्पतिवार को बलिया में कहा कि उनकी पार्टी को विश्वास है कि देश में जाति जनगणना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही करवाएंगे। केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग की सरकार में सुभासपा एक सहयोगी दल है।
 
सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सत्ता में रहते हुए जाति जनगणना के मुद्दे पर कुछ नहीं करते हैं।
 
सुभासपा को मोदी पर भरोसा : उत्तर प्रदेश के पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरुण ने यहां जिला मुख्यालय पर कहा कि सुभासपा को पूरा भरोसा है कि अगर कोई जाति जनगणना कराएगा, तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही करेंगे। कोई और ऐसा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि सुभासपा अपने उदय के बाद से ही जाति जनगणना की बात करती रही है।
 
अखिलेश और राहुल पर निशाना : अरुण ने कहा कि चाहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी हों या समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, वे केवल सत्ता पाने के लिए जाति जनगणना की बात कर रहे हैं। अगर वे वास्तव में यह जनगणना कराना चाहते थे, तो कांग्रेस ने 2011 की जाति जनगणना को कूड़ेदान में क्यों फेंक दिया?
 
उन्होंने पिछड़े वर्गों के आरक्षण और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम में वर्गीकरण के संबंध में उच्चतम न्यायालय के आदेश को लेकर हाल ही में कुछ विपक्षी दलों द्वारा समर्थित भारत बंद की भी आलोचना की। अरुण ने आरोप लगाया कि भारत बंद का आयोजन पहले से ही मजबूत लोगों को आरक्षण दिलाने के लिए किया गया था। बंद का समर्थन करके कांग्रेस, बसपा और सपा ने साबित कर दिया है कि वे गरीबों के बजाय अमीरों के साथ खड़े हैं। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख