Daily Horoscope
✕

Prashant Kishor का आमरण अनशन, तेजस्वी यादव का वैनिटी पर तंज, कहा- इसमें तो एक्टर-एक्ट्रैस बैठते हैं

Updated: शनिवार, 4 जनवरी 2025 (23:43 IST)
Prashant Kishor vanity van spoils the game amidst fast : बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में पिछले 3 तीन दिनों से जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर आमरण अनशन पर हैं। कार्यक्रम स्थल के पास करोड़ों की वैनिटी वैन खड़ी है। उनकी वैनिटी वैन के चलते सियासी घमासान छिड़ गया है।  वैनिटी वैन को लेकर तेजस्वी यादव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उसमें तो एक्टर और एक्ट्रेस बैठते हैं। उनको बैठाने वाले प्रोड्यूसर और डायरेक्टर होते हैं। हम लोग जानते हैं कि इसमें कौन डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। एक्टर को क्यों बिठाया गया है, ये सबको पता है।
ALSO READ: Bihar : लालू यादव के ऑफर पर आ गया नीतीश कुमार का जवाब- हमने 2 बार गलती की
आंदोलन को हाईजैक किया : छात्रों के आंदोलन को हाइजैक करने की कोशिश की गई। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पिटवाया गया। आंदोलन को तोड़ने की कोशिश की गई है। जो अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं, वो जानते हैं। छात्र शुरू से बोल रहे हैं कि आंदोलन का राजनीतिकरण नहीं हो। जिसका सम्मान करते हुए हमने अपना नैतिक समर्थन दिया था। बुलाने पर उनसे मिलने गया था।
ALSO READ: असदुद्दीन ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज, बोले- खुदाई भी करा रहे हैं और चादर भी भेज रहे...
नीतीश-तेजस्वी गुजार कर बताएं एक रात : जसुपा सत्ता पक्ष के साथ राजद आदि विपक्षी दलों को भी छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाला बता रहा और चुनौती दे रहा कि नीतीश-तेजस्वी यादव एक रात भी गांधी मैदान में गुजार कर दिखाएं। जसुपा के प्रवक्ता विवेक कुमार का कहना है कि अनशनकारियों के लिए वाश-रूम के उद्देश्य से वैनिटी वैन है। मुद्दा वैनिटी वैन का नहीं, पेपर-लीक का है। छात्रों को सरकार लाठी से पिटवा रही और विपक्ष के राजकुमार घर पर आराम फरमा रहे। इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma  
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

अगला लेख