dharma sangrah
✕

केरल में मानव बलि का मामला, जावड़ेकर ने वाम सरकार पर साधा निशाना

Updated: बुधवार, 12 अक्टूबर 2022 (15:44 IST)
तिरुवनंतपुरम। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने केरल में कथित मानव बलि के मामले की बुधवार को निंदा की और राज्य की माकपा नीत सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के पथनमथिट्टा जिले में सामने आया मामला केवल महिला विरोधी नही है बल्कि इसके कई पहलू हैं।
 
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का एक कार्यकर्ता और एक कट्टरपंथी कार्यकर्ता घटना में शामिल है। भाजपा की केरल इकाई के प्रभारी जावड़ेकर ने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार चुप है।
 
उन्होंने इस कृत्य को भयावह और अमानवीय करार देते हुए कहा कि केरल में 2 महिलाओं की मानव बलि देने का मामला अभी तक का सबसे घिनौना अपराध है। केरल में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ने का आरोप लगाते हुए उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वह गुंडागर्दी को बढ़ावा देती है और यही वाम सरकार का असली चेहरा है। यह तथाकथित धर्मनिरपेक्ष पार्टी ऐसी अमानवीय घटना पर चुप क्यों है?
 
उन्होंने राज्य सरकार से दोषियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें ऐसी सजा देने की मांग कि जिससे कोई ऐसा अपराध दोबारा करने की हिम्मत न करे। गौरतलब है कि केरल के पथनमथिट्टा जिले में कथित तौर पर मानव बलि देने के इरादे से 2 महिलाओं की हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपनी आर्थिक तंगी दूर करने और समृद्धि प्राप्त करने के लिए कथित तौर पर महिलाओं की बलि दी थी। मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मध्यप्रदेश में नई नीली क्रांति के लिए तैयार, मत्स्य सम्मेलन में बोले CM मोहन, MSME और फूड प्रोसेसिंग से जुड़ेगा फिशरीज सेक्टर

राहुल गांधी फेल प्रोडक्ट, मानसिक रूप से भी अस्थिर, भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: बियॉन्ड स्टूडियोज़ प्रदेश में करेगा ₹110 करोड़ का निवेश, 6,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

दीपावली से पहले भोपाल में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, मिठाई-नमकीन से लेकर बादाम तक के सैंपल लिए

दहशत फैलाने की साजिश! अमिताभ बच्चन का बंगला, दिल्ली के स्कूलों और कोलकाता एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी

अगला लेख