ganesh chaturthi

पुलवामा जैसे हमले की साजिश नाकाम, 7 आतंकी गिरफ्त में

Updated: बुधवार, 10 मार्च 2021 (20:10 IST)
जम्मू। कश्मीर पुलिस ने लश्करे तैयबा व जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर समेत 7 आतंकियों को पकड़कर पुलवामा जैसा हमला करने की साजिश को टालने का दावा किया है। पर इस दावे के साथ ही कश्मीर पुलिस रेंज के आईजी ने यह कहकर सबको डरा दिया है कि दहशत का पर्याय बन चुके टीआरफ नामक आतंकी गुट का कमांडर चीफ श्रीनगर में कुछ बड़ा करने आ चुका है।
ALSO READ: J&K: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, अल बद्र चीफ आतंकी गनी ख्वाजा ढेर
पुलिस ने दक्षिण कश्मीर में आतंकियों द्वारा एक बार फिर 14 फरवरी 2019 के पुलवामा कांड को दोहराने की रची जा रही साजिश को बुधवार को नाकाम बनाने का दावा किया है। पुलिस ने एक सैन्य काफिले के अलावा म्युनिसिपल कमेटी पंपोर की इमारत को उड़ाने की साजिश रच रहे एक आत्मघाती समेत 7 नए आतंकियों को गिरफ्तार किया है। लश्कर और जैश से जुड़े इन आतंकियों के पास से 2 शक्तिशाली आइईडी और वाहन बम के लिए तैयार की जा रही एक कार भी बरामद की गई है। यह दावा आईजीपी कश्मीर रेंज विजय कुमार ने किया है।
ALSO READ: आतंकियों के स्टिकी बम के लिए सुरक्षाबल ने जारी की SoP
आज बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में सक्रिय लश्कर व जैश के जिन 7 आतंकियों को पकड़ा गया है, उनमें एक बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। उन्होंने बताया कि हमें अपने तंत्र से पता चला था कि पंपोर में जैश-ए-मोहम्मद ने कुछ नए लड़कों को भर्ती किया है। ये 14 फरवरी 2019 की तरह ही कोई बड़ा बम धमाका करने की साजिश की तैयारी कर रहे हैं। हमने सभी संदिग्ध तत्वों की निगरानी शुरू की और साहिल नजीर नामक एक युवक को पकड़ लिया। बीए प्रथम वर्ष का छात्र साहिल पंपोर में रहता है। वह इंटरनेट मीडिया के जरिए जिहादी तत्वों के साथ संपर्क में आकर आतंकी संगठन का हिस्सा बना था।
ALSO READ: Balakot Airstrike में भारतीय वायुसेना ने आतंकियों के ठिकानों को इस तरह किया था तबाह, सेना ने फिर दिखाया शौर्य (Video)
उन्होंने यह भी दावा किया कि कश्मीर में आतंक का नया पर्याय बने आतंकी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट जम्मू-कश्मीर (टीआरएफ) ग्रीष्मकालीन राजधानी में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसके लिए टीआरएफ का कमांडर शेख अब्बास खुद श्रीनगर में डेरा डाले हुए है। उसके मंसूबों को नाकाम बनाने के लिए पूरे श्रीनगर में हाईअलर्ट जारी किया गया है। उसे पकड़ने के लिए एक विशेष दल भी तैयार किया गया है, जो लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहा है।
 
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया टीआरएफ का चीफ कमांडर शेख अब्बास इस समय श्रीनगर के छन्नपोरा इलाके में ही किसी जगह छिपा हो सकता है। इस इलाके में उसकी गतिविधियों की सूचना मिली है। पूरे श्रीनगर में हाईअलर्ट जारी किया गया है। सभी सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं। टीआरएफ कमांडर को पकड़ने के लिए छन्नपोरा समेत श्रीनगर के विभिन्न इलाको में सक्रिय संदिग्ध तत्वों और आतंकियों के ओवरग्राउंड वर्करों को चिन्हित कर उनकी गतिविधियों की निगरानी की जा रही है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख