Hanuman Chalisa

आधी से अधिक आबादी अभी इंटरनेट से दूर-ओसामा

Updated: मंगलवार, 23 मार्च 2021 (22:37 IST)
वडोदरा। कोविड-19 की वैश्विक महामारी के बीच लोगों को काफ़ी मुश्किलों का समाना करना पड़ा, लेकिन साल भर लम्बे कोरोना काल में उन लोगों को अधिक दिक्कत हुई, जो इंटरनेट से नहीं जुड़े थे। वडोदरा स्थित पारूल यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने 'डिजिटल डिवाइड' विषय पर वेबिनार आयोजित किया।
 
वेबिनार के मुख्य वक़्ता डिजिटल एम्पावरमेंट फ़ाउंडेशन के संस्थापक और निदेशक ओसामा मंज़र ने कहा कि इस मुद्दे पर बात होती थी, लेकिन इस पर जितना फ़ोकस होना चाहिए उतना नहीं हुआ। उन्होंने कहा इस वैश्विक महामारी ने डिजिटल डिवाइड को विमर्श के केंद्र में ला दिया है। आने वाले दिनों जब नीतियां बनेंगी तो इस ओर ध्यान जाएगा।
 
ओसामा ने कहा कि अभी भी आधी आबादी इंटरनेट से दूर है। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था देश के 24 राज्यों के 130 जिलों में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि डिजिटल डिवाइड का अर्थ सिर्फ इन्फ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धता से नहीं है। यह व्यापक है। इसको जेंडर, कृषि, क्षेत्र के हिसाब इसे देखा जाना चाहिए।
 
ओसामा ने कहा कि कोरोना काल में हमें पता चला कि डिजिटल डिवाइड की कई परतें हैं। मसलन, कनेक्टिविटी और नो कनेक्टिविटी इसके अलावा मीनिंगफ़ुल कनेक्टिविटी, अफ़ोर्डेबल कनेक्टिविटी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान से इंटरनेट के विस्तार को गति मिली है। सभी लोगों तक इंटरनेट पहुंचाने के लिए सभी को आगे आना होगा।
 
उन्होंने कहा भारत को सूचना उत्पादक भी बनना होगा। उन्होंने कहा कि हर ग्राम पंचायत और हर सरकारी स्कूल की वेबसाइट हो सकती हैं। पत्रकारिता विभाग में बीए (जेएमसी) प्रथम वर्ष की छात्रा कशिश सुंदरानी, श्रीनिवास और पीजी के छात्र शुभम शर्मा ने सवाल भी पूछे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर अचलेंद्र कटियार ने किया। यूनिवर्सिटी की फ़ैकल्टी ऑफ़ आर्ट्स के डीन प्रो. (डॉ) रमेश कुमार रावत ने वेबिनार की शुरुआत में मुख्य वक़्ता ओसामा मंज़र का स्वागत किया।
 

Show comments

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

कौन हैं जंतर-मंतर के वायरल हो रहे मोहम्मद इरफान? क्यों राहुल गांधी पहुंचे उनके घर?

सभी देखें

NEET-UG Paper Leak : CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, आज फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना का बड़ा आश्वासन, केंद्र से मूंग खरीद लक्ष्य बढ़ाने की मांग

यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर फंसे 13 भारतीय नाविक, ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच जान का खतरा

NEET विवाद, CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, छात्रों के उत्पीड़न का लगाया आरोप

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

अगला लेख