manglik dosh calculator
✕

बेडरूम वाले बयान पर नहीं थमा बवाल, फिर बोले पप्पू यादव- 70 से 80 प्रतिशत राजनेता देखते हैं पोर्न

Updated: बुधवार, 22 अप्रैल 2026 (18:14 IST)
पप्पू यादव के ‘बेडरूम’ बयान पर मचे विवाद के एक दिन बाद बुधवार को उन्होंने सफाई देते हुए एक और विवादित टिप्पणी कर दी। इससे सियासी हलचल और तेज हो गई।  अपने पुराने बयान का बचाव करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि 70 से 80 प्रतिशत राजनेता पोर्न देखते हैं। इससे पहले पूर्णिया में मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने नेताओं पर महिलाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि था सभी नेताओं की महिलाओं पर गिद्ध दृष्टि रहती है।

उन्होंने दावा किया कि महिलाओं को राजनीति में नहीं आना चाहिए। सांसद ने आरोप लगाया कि कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने के लिए बेडरूम से होकर गुजरना पड़ा है। उनका कहना था कि आज सभी वर्ग की महिलाओं का शोषण हो रहा है। 
ALSO READ: Operation Sindoor : Pakistan ने दिल्ली पर दागी थी शाहीन मिसाइल, भारत की Barak 8 मिसाइल सिस्टम ने किया था ढेर, बड़ा खुलासा
बिहार राज्य महिला आयोग द्वारा नोटिस भेजे जाने पर उन्होंने कहा कि मैंने यह बात सदन में भी कही है कि 70-80 प्रतिशत नेता पोर्न देखते हैं। अगर जांच करनी है तो सभी की की जाए। अगर मेरे फोन में पोर्न है तो मेरी भी जांच कर लें। मुझे नोटिस देने वाले कौन हैं?  उन्होंने आगे कहा कि जो लोग कांच के घरों में रहते हैं, उन्हें दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए। 
 
इससे पहले मंगलवार को दिए गए बयान में पप्पू यादव ने राजनीति में महिलाओं के सम्मान पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि भारत में महिलाओं को देवी कहा जाता है, लेकिन राजनीति में उन्हें कभी सम्मान नहीं मिलता। उन्होंने आरोप लगाया था कि समाज और सिस्टम महिलाओं के शोषण के लिए जिम्मेदार हैं और राजनीति में आने वाली महिलाओं को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। 
 
उनके इस बयान के बाद कई राजनीतिक दलों और नेताओं ने इसे महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक बताते हुए कड़ी आलोचना की। मामले का संज्ञान लेते हुए बिहार राज्य महिला आयोग ने पप्पू यादव से जवाब मांगा है। आयोग ने कहा कि उनके बयान से महिलाओं की गरिमा और आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। आयोग ने यह भी पूछा है कि उनके खिलाफ लोकसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश क्यों न की जाए।   Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

योगी सरकार की योजनाओं से संवर रही ग्रामीण युवाओं की तकदीर

अगला लेख