suvichar

पंचकुला गैंगरेप में दिल दहलाने वाला खुलासा, दुष्कर्म के लिए 70 लोगों को भेजा था मैसेज

Updated: मंगलवार, 24 जुलाई 2018 (14:24 IST)
नई दिल्ली। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पंचकुला गैंगरेप में बहुत ही सनसनीखेज खुलासा हुआ है। ताजा जानकारी के मुताबिक मुख्‍य आरोपी सन्नी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म के लिए 70 लोगों को संदेश भेजा था। 
 
उल्लेखनीय है कि पंचकुला के मोरनी में एक गेस्टहाउस में एक महिला को चार दिन तक बंधक बनाकर करीब 40 लोगों ने दुष्कर्म किया था। आरोप के मुताबिक उसे नशीला पदार्थ भी दिया गया था। पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें गेस्ट हाउस का मालिक और मैनेजर भी शामिल है। 
 
जानकारी के मुताबिक मुख्‍य आरोपी गेस्ट हाउस मालिक सन्नी की कॉल रिकॉर्डिंग में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इसके मुताबिक आरोपी ने 70 लोगों को संदेश भेजे थे और पीड़िता का फोटो भेजकर गेस्टहाउस आने को कहा था। उसने पीड़िता को सेक्स वर्कर बताया था। सनी के ड्राइवर ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि गेस्ट हाउस के मालिक सनी ने ही युवती की तस्वीर खींचकर लोगों को वॉट्सऐप के जरिए बुलाया था। 
 
बताया जाता है कि आरोपी सन्नी संभवत: सेक्स रैकेट चलाता था। वह पहले भी गेस्ट हाउस में कई लड़कियों को ला चुका है। सूत्रों के मुताबिक पीड़िता के साथ ही यहां एक और लड़की मौजूद थी। हालांकि पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि आरोपी सेक्स रैकेट चलाता था।

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

नेपाल की बाढ़ में फंसे 320 भारतीयों से संपर्क नहीं, खरगे ने PM मोदी और अमित शाह से की बड़ी मांग

नेपाल की त्रासदी में विदिशा की स्वाति बागरेचा लापता, 26 अगस्त से परिवार से संपर्क टूटा

नेपाल में जलप्रलय से भारी तबाही, 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता, 320 भारतीयों से संपर्क टूटा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के वाल्मीकि आश्रम में की छड़ी पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

क्यों खास है उत्तरकाशी का काशी विश्वनाथ मंदिर? दक्षिण की ओर झुका है 56 सेमी ऊंचा स्वयंभू शिवलिंग

अगला लेख