मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Pakistan violates ceasefire along LoC in Rajori
Written By
Last Modified: जम्मू , रविवार, 25 जून 2017 (10:24 IST)

पाक सेना ने फिर तोड़ा संघर्ष विराम, भारतीय सीमा चौकियों पर गोलीबारी

Pakistan
जम्मू। जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए रविवार को भारतीय सीमा चौकियों को निशाना बनाया।
 
रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि सुबह करीब साढे छह बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर भारतीय अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए स्वचलित हथियारों,मशीनगनों और मोर्टारों से जोरदार गोलीबारी की जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया।
 
प्रवक्ता ने बताया कि इस गोलीबारी में किसी सैनिक अथवा नागरिक के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। शनिवार को भी पाकिस्तान ने पुंछ क्षेत्र में भारतीय सीमा चौकियों को निशाना बनाया था।
 
इससे पहले गुरुवार को पाकिस्तान बार्डर एक्शन टीम के हमले में दो भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे और इसी क्षेत्र में सेना ने खारी मदाना में भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को ढेर कर दिया था। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
अब महंगा पड़ेगा रेत का अवैध कारोबार, लगेगी रासुका