ramcharitmanas
✕

पाकिस्तान ने उड़ी में संघर्षविराम का किया उल्लंघन, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

Updated: रविवार, 10 मार्च 2019 (13:05 IST)
बारामूला। पाकिस्तानी सेना ने रविवार सुबह नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार से उत्तर कश्मीर के उड़ी सेक्टर में अग्रिम चौकियों एवं रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाकर अकारण गोलाबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि करीब हफ्तेभर शांत रहने के बाद पाकिस्तानी सेना ने रविवार सुबह एलओसी के समीप उड़ी सेक्टर के अग्रिम चौकियो एवं रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलीबारी की, तब भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सैनिकों को हुए नुकसान के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
 
कमलकोट के बतर जबड़ा गांव के खुले वन क्षेत्र में बम गिरा लेकिन इससे किसी तरह के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है। गांव के रहने वाले मोहम्मद सादिक बरवाल का घर क्षतिग्रस्त हो गया है। गोलीबारी में कोई भी घायल नहीं हुआ, क्योंकि लगभग 5 किमी क्षेत्र के गांवों के अधिकांश लोग पहले ही उड़ी शहर चले गए हैं, जहां वे अपने रिश्तेदारों के घरों या फिर स्कूलों में रहते हैं।
 
उड़ी सेक्टर के सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों ने हाल ही में उड़ी में व्यापक प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि सरकार भूमिगत बंकरों का निर्माण करने में विफल रही है, जैसा कि जम्मू क्षेत्र में हुआ है। निवासियों ने बंकर बनाने की मांग की ताकि पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से गोलाबारी के दौरान वे उसमें रह सके। उन्होंने कहा कि गोलाबारी के कारण उनके बच्चों की शिक्षा के अलावा उनका जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। (वार्ता)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख