Hanuman Chalisa
✕

पीएम मोदी बोले- बहुत हो गया, हम अनंत काल तक पीड़ित नहीं रह सकते

Updated: रविवार, 10 मार्च 2019 (12:43 IST)
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को निशाना बना रहे आतंकवादी ताकतों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि देश हमेशा पीड़ित नहीं रह सकता। पुलवामा और उरी में हुए आतंकवादी हमलों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि बहुत हो गया। हम अनंत काल तक पीड़ित नहीं रह सकते।
 
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 50वें स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री ने कहा कि जब देश दुश्मन पड़ोसी का सामना कर रहा हो और सीमा पार से देश के भीतर हो रहे षड्यंत्रों को शह मिल रहा हो, तो ऐसे में सीआईएसएफ जैसे सुरक्षा बलों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो जाती है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा, 'जब पड़ोसी बहुत शत्रुतापूर्ण हो और युद्ध लड़ने की क्षमता नहीं रखता हो और सीमा पार से देश में पड्यंत्र कर रहे तत्वों को शह मिल रहा हो और इस तरह की मुश्किल परिस्थितियों में जब आतंक का भयावह चित्र सामने आए, तब देश और संस्थानों की सुरक्षा (सुनिश्चित करना) बहुत चुनौतीपूर्ण होता है।'
 
मोदी ने यह भी कहा कि वीआईपी संस्कृति कभी-कभी सुरक्षा संरचना में अवरोध पैदा करती है। सरकार को कभी-कभी कुछ फैसले पड़ते हैं, इसलिए कुछ मजबूत कदम उठाए।
 
सीआईएसएफ को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि व्यक्ति की सुरक्षा करना आसान है लेकिन संस्थान की सुरक्षा करना मुश्किल है जहां रोजाना करीब 30 लाख लोग आते हैं।

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

अखिलेश के राम मंदिर जाने पर संतों का विरोध, 7 कड़ी शर्तें रखकर बोले- घुसने नहीं देंगे, पहले कारसेवकों के परिजनों से मांगो माफी

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

राजनीतिक शोर बनाम बुनियादी विकास: गुजरात के वडोदरा और एमपी के इंदौर की आंखों- देखी कहानी, क्‍या है फर्क?

मध्यप्रदेश में आदिवासी वोटर्स को साधने की सियासी जंग, BJP का जनजातीय गौरव दिवस तो कांग्रेस का आदिवासी दिवस पर दांव

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

अगला लेख