Hanuman Chalisa
✕

पाकिस्तान ने LOC पर दागे मोर्टार, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

Updated: शनिवार, 11 अप्रैल 2020 (12:26 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों तथा गांवों पर शनिवार को बड़ी संख्या में मार्टार दागे।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने किरनी सेक्टर में संघर्षविराम उल्लंघन तब किया है, जब महज 12 घंटे पहले उसने नजदीक के बालाकोट तथा मेंढर सेक्टरों में भी भारी गोलीबारी की थी। इसमें एक मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
ALSO READ: भारतीय सेना ने तबाह किए पाकिस्तान के कई बंकर
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर किरनी सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मार्टार दागे जिसके बाद भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक सीमापार से गोलाबारी जारी थी।
ALSO READ: LOC पर सेना ने आतंकियों की बड़ी साजिश को किया नाकाम, 5 आतंकी ढेर, 5 जवान शहीद
प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को रात 10.30 बजे पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के बालाकोट और मेंढर सेक्टरों को निशाना बनाया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी में मोहम्मद सईद नामक व्यक्ति का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि कई अन्य इमारतों को मामूली रूप से क्षति पहुंची। गोलाबारी आधे घंटे से अधिक समय तक जारी रही।
 
उन्होंने बताया कि किरनी तथा कस्बा इलाकों में भारी गोलीबारी और गोलाबारी हो रही है, लोगों के बीच घबराहट है जिन्हें भूमिगत बंकरों के भीतर रहने की सलाह दी गई है। (भाषा)

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

Indore News : इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में चला बुलडोजर, 42 मकान जमींदोज

पहले सोना न खरीदने की सलाह, अब 'बचत' की चेतावनी—2027 के बड़े संकट से पहले क्या संकेत दे रहे हैं पीएम मोदी?

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 से मुकाबले के लिए Bajaj Pulsar RS200 का सस्ता अवतार

सुप्रीम कोर्ट की बिहार के जज को फटकार, कहा- 'खुद को बाहुबली समझना बंद कीजिए'

मोहन सरकार के तीन साल पूरे होने के बीच चित्रकूट में होगा मंत्रियों का चिंतन शिविर, विभागों के कामकाज का देंगे प्रेजेंटेशन

अगला लेख