Daily Horoscope
✕

एक और झटका, पद्मावती पर गुजरात में भी रोक

Updated: बुधवार, 22 नवंबर 2017 (16:50 IST)
गांधीनगर। मध्यप्रदेश के बाद बुधवार को गुजरात सरकार ने भी जाने माने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती के रिलीज पर रोक लगा दी।
 
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि फिल्म को गुजरात में तब तक रिलीज करने की अनुमति नहीं दी जाएगी जब तक इसके विवादास्पद मुद्दों का पूरी तरह समाधान न हो जाए। फिल्म की विवादास्पद बातों से कई समुदायों की भावना को ठेस पहुंची हैं और विशेष तौर पर क्षत्रिय और राजपूत समाज में खासा रोष है।
 
गुजरात में फिलहाल चुनाव का माहौल है और ऐसे समय में कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं बिगड़े, इसे भी ध्यान में रख कर यह फैसला लिया गया है। गृह और अन्य संबंधित विभाग फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए संबंधित प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख