suvichar
✕

साक्षी महाराज और अन्नू टंडन के नाम मतदाता सूची से गायब

Updated: बुधवार, 22 नवंबर 2017 (15:52 IST)
उन्नाव। भाजपा सांसद साक्षी महाराज और कांग्रेस के पूर्व सांसद अन्नू टंडन के नाम नगर निकाय चुनावों की मतदाता सूची से गायब मिले हैं।
 
साक्षी महाराज ने इसे गहरी साजिश बताते हुए कहा कि जिलाधिकारी नये हैं लेकिन अपर जिलाधिकारी बी एन यादव लंबे समय से जिले में तैनात हैं। निर्वाचन का काम भी वही देख रहे थे। इसके बाद इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई।
 
उन्होंने कहा कि सांसद का नाम मतदाता सूची से गायब होना किसी बड़ी साजिश की तरफ इशारा करता है। उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
 
पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने भी अपना नाम मतदाता सूची से गायब होने की शिकायत की है। उप जिलाधिकारी मेधा रूपम के गलती मानने तथा जांच का आश्वासन दिये जाने के बाद पूर्व सांसद बिना वोट डाले ही वापस लौट गई। जिलाधिकारी एन जी रवि ने दोनों ही प्रकरणों पर कहा कि मामला गंभीर है। शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन में जाने वाले युवाओं को मध्यप्रदेश में रोका, भोपाल में बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के बाहर NSUI का प्रदर्शन

यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 75 जिलों में रोजगार और कौशल प्रशिक्षण का नेटवर्क, पहले चरण में 5 शहरों में खुलेंगे केंद्र

यूपी में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न की बल्ले-बल्ले! भत्ता दोगुना, अब हर महीने मिलेंगे ₹15,000

अगला लेख