1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Online game pubg bans in gujrat school

गुजरात के स्कूलों में ऑनलाइन गेम पबजी पर लगा प्रतिबंध

Online game
गांधीनगर। गुजरात सरकार के शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में ऑनलाइन युद्ध गेम प्लेयर अननोन्स बैटलग्राउंड्स (पबजी) पर प्रतिबंध लगा दिया है।
 
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को इस खेल से बच्चों पर पड़ रहे नकारात्मक असर के बारे में शिकायतें मिली थी जिसके बाद उसने शिक्षा विभाग को इस पर प्रतिबंध संबंधी निर्देश जारी किए थे। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में परिपत्र जारी कर स्कूलों में इस खेल पर प्रतिबंध के साथ ही इसके नकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने के भी निर्देश दिए हैं।
 
ज्ञातव्य है कि राज्य के राजकोट में कुछ समय पूर्व घरवालों के पबजी गेम खेलने से मना करने पर 15 साल के एक बच्चे ने आत्महत्या कर ली थी। राज्य सरकार ने वर्ष 2017 में आत्महत्या का खेल कहे जाने वाले ब्लूव्हेल पर और बाद में इस साल पोकेमोन गो पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। (वार्ता) 
अगला लेख
लोकसभा चुनाव में भाजपा पर भारी महागठबंधन, यूपी में लग सकता है बड़ा झटका