Hanuman Chalisa
✕

देहरादून में ओमिक्रॉन को लेकर मचा हड़कंप, बुजुर्ग दंपति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली

Updated: मंगलवार, 21 दिसंबर 2021 (15:58 IST)
देहरादून। देहरादून में भी कहीं ओमिक्रॉन ने दस्तक तो नहीं दे दी है, इस सवाल से हड़कंप मच गया है। दून के एक बुजुर्ग दंपति के 3 स्वजन दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित मिले हैं। इस परिवार के उनसे मिलकर लौटे बुजुर्ग दंपति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद इसको लेकर हड़कंप मचा है। उनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए दून मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। जिस अपार्टमेंट में दंपति रहता है, उसका एक फ्लोर एहतियातन सील कर दिया गया है।

ALSO READ: भारत में ‘ओमिक्रॉन’ के 200 मामले, 77 ने दी कोरोना के नए वैरिएंट को मात
 
देहरादून के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि बुजुर्ग दंपति दिल्ली अपने परिवार से मिलकर लौटे थे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका सैंपल लेकर आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेजा भेजा गया। जांच में दोनों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
 
ट्रेवल हिस्ट्री पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वे दिल्ली में कुवैत से लौटे अपने परिवार के सदस्यों से मिले थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिल्ली में संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क किया है। उनके परिवार के 3 सदस्यों को ओमिक्रॉन संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके मद्देनजर आवश्यक उपाय शुरू किए हैं।
लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

Top News 7 November : 30 लाख दियों से जगमगाएगी अयोध्या, दिल्ली में AQI 450 पार, शमी का टेस्ट संन्यास

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अगला लेख