dipawali
✕

पुलवामा में हिंसक झड़पों पर उमर अब्‍दुल्‍ला बोले, प्रदर्शन से निपटने के उपाय सीखना जरूरी...

Updated: शनिवार, 15 दिसंबर 2018 (16:52 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पुलवामा में मुठभेड़ स्थल के पास स्थानीय लोगों के प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाबलों के साथ हिंसक झड़पों में छह प्रदर्शनकारियों के मारे जाने और एक सैनिक के शहीद होने का उल्लेख करते हुए कहा कि मुठभेड़ स्थल के पास आए दिन होने वाले विरोध-प्रदर्शनों से समुचित तरीके से निपटने के उपाय क्यों नहीं किए जाते हैं।


अब्दुल्ला ने ट्विटर पर कहा, कश्मीर में एक और खून-खराबे वाला सप्ताहांत। छह प्रदर्शनकारी मारे गए, एक जवान शहीद हो गया। मुठभेड़ स्थल पर झड़पों में कई लोगों के घायल होने की भी रिपोर्ट है। कितना भयानक दिन है।

उन्होंने कहा, छह लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। यह काफी खराब तरीके से हुई मुठभेड़ है। मुठभेड़ स्थल के पास प्रदर्शन अब अपवाद नहीं हैं, आए दिन हो रहे हैं। हम उनसे उचित तरीके से निपटने का उपाय क्यों नहीं सीख पा रहें हैं।

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख