रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Notes Seized in Bengal
Written By
Last Updated : सोमवार, 14 नवंबर 2016 (10:30 IST)

1.6 करोड़ रुपए के साथ चार गिरफ्तार

1.6 करोड़ रुपए के साथ चार गिरफ्तार - Notes Seized in Bengal
इताहार। बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले में छापे की कार्रवाई में अमान्य एक हजार रुपए के एक करोड़ 60 लाख रुपए जब्त कर कम से कम चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
 
       
राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर रविवार देर रात निरीक्षण के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोका और भारी मात्रा में अमान्य नोटों को बरामद किया। वाहन में मौजूद चार यात्री मनब बर्मन, संजय बर्मन, मदन चंद्र सरकार और सधान रॉय को इस संबंध में गिरफ्तार कर लिया गया। 
         
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'स्थानीय पुलिस थाने के पुलिसकर्मी ने एक वाहन को रोका जो कोलकाता से राईगंज की ओर जा रहा था। चौकी पर जांच के दौरान इससे एक हजार रुपए के एक करोड़ 60 लाख रुपए बरामद किए।' (वार्ता)
ये भी पढ़ें
इस पार्टी से मायावती के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी राखी सावंत