kundali milan
✕

नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार में जदयू ने बनाए 8 मंत्री, भाजपा का एक भी चेहरा नहीं, जानिए क्यों

Updated: रविवार, 2 जून 2019 (14:21 IST)
पटना। बिहार में भाजपा और लोजपा के साथ सत्ता में शामिल जदयू से आठ मंत्रियों को रविवार को नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। नीतीश ने बताया कि मंत्रिमंडल में जदयू के कोटे से मंत्रियों की संख्या पहले से पांच कम थी और लोकसभा चुनाव में तीन मंत्रियों के सांसद चुने जाने के बाद अब यह संख्या बढ़ कर आठ हो गई थी।
 
पटना स्थित राजभवन में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल लालजी टंडन ने जदयू नेता अशोक चौधरी, नरेंद्र नारायण यादव, बीमा भारती, संजय झा, नीरज कुमार, रामसेवक सिंह, श्याम रजक और लक्ष्मेश्वर राय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित राज्य मंत्रिमंडल के कई अन्य मंत्री उपस्थित थे।
 
केंद्रीय मंत्रिमंडल में जदयू को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिए जाने की वजह से आज बिहार मंत्रिमंडल के विस्तार में भाजपा को स्थान नहीं दिए जाने की चर्चा के बीच शपथग्रहण समारोह के बाद नीतीश ने स्पष्ट किया कि अभी विस्तार सिर्फ जदयू का ही था और जिनकी इक्का दुक्का रिक्तियां हैं वह कभी भी हो सकता है।
 
नीतीश ने बताया कि मंत्रिमंडल में जदयू के कोटे से मंत्रियों की संख्या पहले से पांच कम थी और लोकसभा चुनाव में तीन मंत्रियों के सांसद चुने जाने के बाद अब यह संख्या बढ़ कर आठ हो गई थी।
 
उन्होंने कहा कि विभागों की संख्या अधिक और मंत्रियों की संख्या कम रहने तथा आसन्न बिहार विधानमंडल के सत्र को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है।
 
भाजपा के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद कहा कि मुख्यमंत्री ने कल ही आग्रह किया था कि जो रिक्तियां हैं उन्हें भाजपा भर सकती है, पर हमारी पार्टी के नेतृत्व ने तय किया है कि आगामी दिनों में इसे भरा जाएगा। हमारी रिक्तियां कम हैं। पहले से ही 13 मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में जदयू की रिक्तियां अधिक होने के मद्देनजर उन्होंने इसे तत्काल भरने का निर्णय लिया।
 
लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में जदयू के प्रतिनिधित्व और उसकी कथित नाराजगी के बारे में पूछे जाने सुशील ने कहा कि वह उनका विषय नहीं है और उस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे पर जहां तक बिहार का सवाल है, बिहार में राजग 200 प्रतिशत एकजुट है।
 
इस बीच जदयू के राष्ट्रीय महासचिव के सी त्यागी से मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर पूछा गया कि क्या बदला पूरा हो गया, तो उन्होंने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल में कई जगहें खाली थीं और अधिकतर रिक्तियां जदयू से थीं इसलिए बिहार विधानमंडल के आसन्न सत्र को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। यह न कोई बदला है और न कोई राजनीति है। 
 
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार केंद्र में मंत्रियों का चयन और विभाग का वितरण प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है उसी प्रकार से राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार और विभागों का वितरण मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। (भाषा) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख