biodatamaker

भाजपा नेता की दबंगई, मथुरा में साथियों संग चिकित्सक को बंदूक की बट से पीटा

Updated: रविवार, 2 जून 2019 (11:40 IST)
मथुरा। उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले में एक आवासीय इमारत में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में भाजपा के एक तथाकथित नेता और उसके आधा दर्जन से अधिक साथियों ने एक चिकित्सक को बंदूक की बट से कथित रूप से बुरी तरह से पीट दिया और हवा में गोलियां चलाईं। चिकित्सक को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है लेकिन मामला सुर्खियों में तब आया, जब शनिवार को पूरे प्रकरण का वीडियो स्थानीय स्तर पर वायरल हो गया। इस वीडियो में भाजपा का एक तथाकथित नेता अपने साथियों के साथ मिलकर चिकित्सक को बुरी तरह से पीटता दिखता है। पुलिस ने पीड़ित डॉ. राहुल सारस्वत की तहरीर पर मामला दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
हाईवे थाने के प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने बताया कि चिकित्सक की तहरीर पर 7 नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शनिवार को मंडी समिति क्षेत्र से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से 2 राइफलें, 1 बंदूक और 1 एयरगन बरामद की गई है। तीनों हथियार लाइसेंसी हैं। सभी के विरुद्ध विधि अनुसार कार्रवाई की जा रही है। (भाषा)

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

Gen Z के मुद्दों पर विपक्ष को जवाब देंगे पीएम मोदी: 11 साल बाद वडोदरा में युवाओं के बीच भरेंगे हुंकार

मैडिसन स्क्वायर पर मोहन भागवत के हिंदु-मुस्लिम वाले बयान और ज़ोहरान ममदानी के विरोध के असली मायने

LIVE: नेपाल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 903, 4000 से ज्यादा लापता

नेपाल में कैसे आई इतनी भयानक बाढ़? वैज्ञानिकों की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम: महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण

अगला लेख