Hanuman Chalisa
✕

ओवैसी पर भाजपा नेता का पलटवार, किसी ने नहीं कहा किराएदार

Updated: रविवार, 2 जून 2019 (11:15 IST)
हैदराबाद। भाजपा नेता माधव भंडारी ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर पलटवार करते हुए कहा कि मुस्लिमों को किसी ने किराएदार नहीं कहा है। इस दौरान भंडारी ने यह भी कहा कि अगर हिस्सेदारी की भाषा बोलेंगे तो यह 1947 में दी जा चुकी है तो फिर मामला खत्म हो गया।
 
उल्लेखनीय है कि एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुसलमानों को सलाह देते हुए कहा था कि उन्हें भाजपा की सत्ता में वापसी से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मुसलमान देश के हिस्सेदार हैं, किराएदार नहीं।
 
हैदराबाद की मक्‍का मस्जिद में शुक्रवार को एक सभा को संबोधित करते हुए सांसद ओवैसी ने कहा था कि देश का संविधान प्रत्येक मुसलमान को सुरक्षा गारंटी देता है। उन्होंने कहा कि यदि मोदी मंदिर जा सकते हैं तो मुसलमान भी मस्जिद जा सकते हैं। संविधान प्रत्येक व्यक्ति को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार देता है।
 
मुस्लिम नेता ने कहा कि अगर कोई यह समझ रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 300 सीटें जीतकर हिंदुस्‍तान पर मनमानी करेंगे तो यह नहीं हो सकेगा। असदुद्दीन ओवैसी आपसे लड़ेगा, मजलूमों के इंसाफ के लिए लड़ेगा। उन्होंने कहा कि हिंदुस्‍तान को आबाद रखना है और हम हिंदुस्‍तान को आबाद रखेंगे। हम यहां पर बराबर के हिस्‍सेदार हैं।
 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख