dharma sangrah
✕

मध्यप्रदेश में किसानों पर मेहरबान 'सरकार', किसानों पर दर्ज केस होंगे वापस

Updated: रविवार, 2 जून 2019 (10:42 IST)
भोपाल। पहले विधानभा और अब लोकसभा चुनाव के नतीजों ने साफ कर दिया है कि सरकार बनाने में किसानों  की भूमिका सबसे अहम हो गई है। इसी के चलते चुनाव भले ही खत्म हो गए हों लेकिन अब भी सियासी दलों में  किसानों की पूछ-परख जारी है।
 
जहां केंद्र में दूसरी पारी की शुरुआत करते हुए मोदी सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में बड़ा निर्णय लेते हुए देश के सभी 15 करोड़ किसानों को हर साल 6,000 रुपए नकद देने के प्रस्ताव को मंजूरी देकर किसान वोटबैंक को स्थिर रखने की कोशिश की है, तो दूसरी ओर अब मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों पर  धरना-प्रदर्शन और आंदोलन के दौरान दर्ज हुए केस वापस लेने जा रही है।
 
किसानों पर दर्ज ऐसे अधिकांश मामले 2 साल पहले मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन के समय के हैं जिनको अब कांग्रेस सरकार ने वापस लेने का फैसला किया है। इसके लिए शनिवार को गृह और विधि विभाग के अधिकारियों की एक बैठक भी हुई। बैठक में गृहमंत्री बाला बच्चन के साथ कानून मंत्री पीसी शर्मा ने अधिकारियों के साथ मुकदमे वापस लेने की पूरी प्रकिया की समीक्षा की।
 
सरकार ने किसानों पर दर्ज केस वापस लेने के लिए जिला और राज्य स्तर पर समितियों का गठन किया, वहीं कानून मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि भाजपा सरकार के समय अपने हक की मांग करने वाले किसानों और राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं पर झूठे केस लगाकर उनको परेशान किया गया था, अब कांग्रेस सरकार ऐसे सभी केस वापस लेने जा रही है।
 
3 जून को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस पूरी प्रकिया के ड्राफ्ट पर चर्चा होगी। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में किसानों की कर्जमाफी की प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है और सरकार सभी किसानों का कर्ज माफ करेगी।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

Mann Ki Baat के 12 साल, PM मोदी ने बताया कार्यक्रम को तीर्थयात्रा जैसा अनुभव, जनता को लेकर क्या बोले

CM योगी का बड़ा बयान: भारत ने वैश्विक मंच पर आर्थिक शक्ति का नया अध्याय लिखा, राष्ट्रहित को बताया सर्वोपरि

योगी सरकार का बड़ा शैक्षिक कदम, कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी के लिए बनेगी खास रणनीति

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

राष्ट्रीय एकता दिवस पर गांधीनगर में निकली भव्य बाइक रैली, CM भूपेंद्र पटेल ने दिखाई हरी झंडी

अगला लेख