• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Naxal attack in Jharkhand
Written By
Last Updated :रांची , मंगलवार, 27 सितम्बर 2016 (18:57 IST)

झारखंड में नक्सलियों का हमला, तीन की मौत

Naxal attack
रांची। झारखंड के उग्रवाद प्रभावित खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के रायटोनांग गांव में नक्सलियों ने ग्राम सभा कर रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
 
राज्य पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि ग्रामीण रायटोनांग गांव में सोमवार को ग्राम सभा कर रहे थे, तभी लगभग 20-25 की संख्या में हथियारों से लैस पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के कार्यकर्ताओं ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
 
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त दीत मुंडा (45), रोकन पुर्ती उर्फ टाडू (62) और सुखराम मुंडा (50) के रुप में की गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (वार्ता)