शनिवार, 19 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. murder in Merut
Written By
Last Modified: मेरठ , शुक्रवार, 22 जुलाई 2016 (12:35 IST)

मंदबुद्धि किशोर की ईंट मारकर हत्या

murder in Merut
मेरठ। उत्तरप्रदेश में मेरठ के मवाना क्षेत्र में एक मंदबुद्धि किशोर की अज्ञात बच्चों ने हत्या कर  दी जिसका शव रात स्कूल परिसर में पड़ा मिला।
 
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि मवाना कस्बे के मुन्नालाल मोहल्ला निवासी शनि  उर्फ आशू (13) का शव रात करीब 9 बजे स्कूल परिसर में पड़ा मिला। हत्यारों ने किशोर को  ईंट से कुचल रखा था। हत्या के कारण का पता नहीं चल सका।
 
उन्होंने बताया कि आशू मंदबुद्धि का था और इधर-उधर घूमता रहता था। इस सिलसिले में  अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
बिहार में पूर्व मंत्री की बेटी को मार डाला