dharma sangrah
✕

मौसम अलर्ट : मुंबई में 9 से 12 जून के बीच होगी अधिक बारिश

Updated: शुक्रवार, 8 जून 2018 (23:28 IST)
मुंबई। भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई सहित महाराष्ट्र के उत्तरी तटीय क्षेत्र में शनिवार, 9 से12 जून तक बारिश तेज होने का पूर्वानुमान जताया है, वहीं दूरदराज क्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है।
 
 
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि अगले 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर और मुंबई सहित महाराष्ट्र में आगे बढ़ने के लिए मौजूदा स्थिति उपयुक्त है। 
 
बयान में कहा गया है कि तटीय राज्य कर्नाटक, गोवा और दक्षिण महाराष्ट्र में 10 जून तक बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। इसके मुंबई समेत उत्तर तटीय महाराष्ट्र में शनिवार से पहुंचने की प्रबल संभावना है। बयान में बताया गया है कि इन क्षेत्रों के दूरदराज इलाके में इस दौरान बेहद भारी बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में 12 जून से बारिश में कमी आने की संभावना है। 
 
इस बयान में 8 से 12 जून के बीच गोवा और कोंकण के तटीय क्षेत्र में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहने की चेतावनी जारी की गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम के एक प्रवक्ता ने बताया कि हम सचेत हैं और एहतियाती कदम उठाए गए हैं। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

अगला लेख