sundarkand

एयर इंडिया के कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट, वेतन के लिए 15 जून तक करना पड़ सकता है इंतजार

Updated: शुक्रवार, 8 जून 2018 (23:12 IST)
मुंबई। नकदी समस्या से जूझ रही एयर इंडिया के कर्मचारियों को मई महीने के वेतन के लिए 15 जून तक इंतजार करना होगा। एयर इंडिया ने आधिकारिक सूचना में कहा कि मई महीने का वेतन देने में देरी हुई है और भुगतान 15 जून तक किए जाने की संभावना है।
 
 
यह लगातार तीसरा महीना है, जब एयरलाइन ने वेतन भुगतान में देरी की है। इससे पहले मार्च और अप्रैल महीने का वेतन भी समय पर नहीं दिया गया था। एयर इंडिया के कर्मचारियों को आमतौर पर हर महीने की 30 और 31 तारीख को वेतन मिल जाता है।
 
उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया ने 5 जून को सरकार की गारंटी के साथ 1,000 करोड़ रुपए के अल्पकालीन कर्ज के लिए पेशकश को आमंत्रित किया है। यह कर्ज तत्काल कार्यशील पूंजी जरूरतों को पूरा करने के लिए लिया जा रहा है। बोली दस्तावेज के अनुसार कर्ज जून में एक या अधिक किस्तों में लिया जाएगा। एयरलाइन ने बैंकों से 13 जून तक वित्तीय बोली जमा करने को कहा है।
 
इस बीच एयर इंडिया ने स्थिति से पार पाने के लिए सरकार से 2,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त वित्तपोषण की मांग की है। कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी व उसने कहा कि एयरलाइन को अगले महीने यह राशि मिलने की उम्मीद है। (भाषा)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख