• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Mumbai
Written By
Last Modified: मुंबई , रविवार, 15 मई 2016 (11:03 IST)

छेड़छाड़ से बचाना महंगा पड़ा, गई जवान की जान

छेड़छाड़ से बचाना महंगा पड़ा, गई जवान की जान - Mumbai
मुंबई। महाराष्ट्र के धुले जिले में थलसेना के एक जवान की उस वक्त हत्या कर दी गई, जब वह अपनी एक चचेरी बहन को कुछ लोगों की ओर से की जा रही कथित छेड़छाड़ से बचाने की कोशिश कर रहा था।

 
पुलिस ने रविवार को बताया कि विनोद पवार नाम के थलसेना के जवान छुट्टी पर थे और वे सकरी तहसील में अपने पैतृक स्थान सैयदनगर आए थे।
 
पुलिस ने सकरी से फोन पर बताया कि करीब 10 लोगों के एक समूह ने विनोद की चचेरी बहन से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने की कोशिश की जिस पर उन्होंने दखल दिया और अपनी बहन को बचाने की कोशिश की। इसके बाद उन लोगों ने थलसेना के जवान पर चाकुओं से हमला कर दिया।
 
पुलिस ने बताया कि हमला इतना गंभीर था कि विनोद ने तत्काल दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि ध्यानेश्वर राठौड़ सहित 8 कथित हमलावरों को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
इसरो का बड़ा कदम, भारतीय स्पेस शटल के प्रक्षेपण को तैयार