Hanuman Chalisa

मोहर्रम पर ताजिया में करंट की दो घटनाएं, तीन की मौत, 11 झुलसे

शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (14:54 IST)
बलिया/प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के बलिया और प्रतापगढ़ में मोहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया में करंट आने से तीन लोगं की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य बुरी तरह झुलस गए। 
 
बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जिंदापुर गांव में मोहर्रम पर्व के दौरान ताजिया हाईटेंशन तार की चपेट में आ जाने से तीन युवकों की मौत हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जिंदापुर गांव में मुस्लिम समुदाय के लोग शुक्रवार देर रात शेखपुर ग्राम में ताजिया दफन करने जा रहे थे कि ईदगाह के समीप ताजिया बिजली के तार के संपर्क में आ गया। इस घटना में इमरान खान (16), सलीम (18) व शनि खान (22) की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
दूसरी ओर राज्य के ही प्रतापगढ़ के हथिगवां क्षेत्र में बिजली के तार में ताजिया छू जाने से करंट की चपेट में आने से सात लोग झुलस गए। पुलिस ने बताया कि कूड़ा गांव के ताजियादार शुक्रवार देर शाम ताजिया लेकर मातमी जुलूस के साथ लालगोपालगंज कर्बला जा रहे थे। रास्ते में ऊपर से गुजरे हाईटेंशन लाइन के तार से ताजिया छू जाने से एक ताजिया में आग लग गई। गंभीर रूप से घायल सैफ (15) को इलाहाबाद रेफर किया गया है। (वार्ता)

Show comments

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

LIVE: कुछ ही देर में शुरू होगी राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक

मिस्र के रेगिस्तान में मिला सैंकड़ों साल पुराना शहर

किश्तवाड़ में बारिश बनी आफत: क्वार पावर प्रोजेक्ट के पास बड़ा भूस्खलन, मलबे में दबी कई गाड़ियां

लखनऊ रोड शो में नितिन नबीन की गाड़ी के आगे नाचे 'हनुमान', सोशल मीडिया पर गुस्सा, भड़के केजरीवाल, कहा- हिंदू धर्म पर कलंक हैं ये लोग

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा की अग्निपरीक्षा, क्या बदली हुई छवि दिला पाएगी वापसी?

अगला लेख