sundarkand
✕

मध्यप्रदेश में 'केजरीवाल मॉडल' पर चुनाव लड़ेगी आप, जारी किया सोशल मीडिया कैंपेन

Updated: शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (13:20 IST)
भोपाल। आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कामकाज पर लोगों से वोट मांगेगी। पार्टी ने अपना इलेक्शन वीडियो कैंपेन जारी कर दिया है। पार्टी ने चुनाव के लिए 'सरकार सरकार में होता है फर्क अब बस' अभियान लांच किया है।


विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भाजपा सरकार के 15 सालों के कामकाज और दिल्ली की केजरीवाल सरकार के 4 साल के कामकाज की तुलना कर लोगों को बताएगी कि कैसे दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने लोगों की जिंदगी बदल दी।

सोशल मीडिया पर केंद्रित होगा कैंपेन : दिल्ली की तरह मध्यप्रदेश में भी आप का इलेक्शन कैंपेन सोशल मीडिया पर केंद्रित होगा। पार्टी ने इसके लिए विशेष प्रकार के तीन ऐप लांच किए हैं, जिससे वो अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ सके। इसके साथ ही पार्टी ने 6 वीडियो और 3 ऑडियो कैंपेन लांच किए हैं।

इन सभी कैंपेन में आप ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा है। वहीं पार्टी इस बार चुनाव में नए युवा वोटर्स को अपने से जोड़ना चाह रही है। पार्टी चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से पहले उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुनाव प्रचार में जुट गई है।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख